पटना। बिहार के मुंगेर जिले में रविवार को एक सुधार गृह की खिड़की और दरवाजे तोड़कर 34 बंदी फरार हो गए। इनमें बलात्कारी, हत्यारे और किशोर बंदी शामिल हैं। फरार बंदियों में से 12 बंदी कुछ घंटे बाद वापस लौट आए।
मुंगेर के पुलिस प्रमुख आशीष भारती ने कहा, ‘बंदियों ने लोहे की ग्रिल और दरवाजे को तोड़ दिया और रात को फरार हो गए।’ उन्होंने बताया कि इनमें से कई बंदियों के खिलाफ मर्डर, रेप और चोरी जैसे मामलों में सुनवाई चल रही थी।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार अपराधियों की तलाश जारी है। इस सुधार गृह में कुल 86 बंदी थे। बता दें कि वर्ष 2015 में बिहार में इसी तरह के सुधार गृह से करीब 100 कैदी फरार हो गए थे।
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक कानून का उल्लंघन करने वाले 18 साल से कम उम्र के करीब 31 हजार किशोर इस तरह के सुधार गृह में रखे गए हैं। इनमें कोई सुरक्षाकर्मी नहीं होता है।
-एजेंसी
The post बिहार: मुंगेर में सुधार गृह की खिड़की तोड़कर 34 बंदी भागे appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:
Post a Comment