हॉकी टीम के नए कोच होंगे मारिन शोर्ड | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 8 September 2017

हॉकी टीम के नए कोच होंगे मारिन शोर्ड

नई दिल्ली। एक हैरानीभरे फैसले में आज भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच मारिन शोर्ड को पुरुष टीम का मुख्य कोच बनाया गया जो पद से हटाए गए रोलेंट ओल्टमंस की जगह लेंगे। विश्व कप विजेता जूनियर टीम के कोच हरेंद्र सिंह को सीनियर महिला टीम का हाई परफॉर्मेंस विशेषज्ञ कोच बनाया गया है।
मारिन 20 सितंबर से पद संभालेंगे जब महिला टीम मौजूदा यूरोप दौरे से लौटेगी। वहीं हरेंद्र शनिवार से ही पद संभाल लेंगे। इस फैसले की जानकारी नए खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने अपने टि्वटर पेज पर दी।
राठौड़ ने ट्वीट किया, ‘भारतीय सीनियर महिला हाकी टीम के मौजूदा कोच वाल्थेरुस मारिन सीनियर पुरुष हाकी टीम के मुख्य कोच होंगे।’ उन्होंने लिखा, ‘यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता हरेंद्र सिंह भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम के हाई परफार्मेंस विशेषज्ञ कोच होंगे।’
दोनों को 2020 तोक्यो ओलिंपिक तक का कार्यकाल दिया गया है। यह फैसला हॉकी जगत के लिए हैरानी वाला रहा क्योंकि हॉकी इंडिया ने तीन दिन पहले ही पुरुष टीम के कोच के पद के लिए विज्ञापन दिया था। हॉकी इंडिया ने आवेदन की समय सीमा 15 सितंबर रखी है। एक अधिकारी ने बताया कि यह विज्ञापन कल ही हटा लिया गया।
उन्होंने कहा, ‘यह विज्ञापन हटा लिया गया क्योंकि हॉकी इंडिया और भारतीय खेल प्राधिकरण का मानना है कि मारिन इसके लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार है जो छह महीने से अधिक यहां बिता चुके हैं।’
समझा जाता है कि मारिन शुरुआत में यह पद नहीं लेना चाहते थे। नीदरलैंड के इस 43 वर्षीय कोच को इस साल फरवरी में ही महिला टीम का कोच बनाया गया। वह पहले किसी राष्ट्रीय पुरुष टीम के साथ नहीं जुड़े हैं। उन्होंने हॉकी इंडिया और साई के मनाने के बाद हामी भर दी। पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच का पद रोलेंट ओल्टमंस की बर्खास्तगी के बाद से खाली है जिन्हें खराब प्रदर्शन के बाद पद से हटा दिया गया।
-एजेंसी

The post हॉकी टीम के नए कोच होंगे मारिन शोर्ड appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad