न्यूटन सिने प्रेमियों की संवेदनशीलता को कम नहीं करता: पंकज त्रिपाठी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 24 September 2017

न्यूटन सिने प्रेमियों की संवेदनशीलता को कम नहीं करता: पंकज त्रिपाठी

नई दिल्ली। फिल्‍म  न्यूटन  में  पंकज त्रिपाठी ने  आत्मा सिंह नामक सख्त, सनकी सीआरपीएफ अधिकारी की भूमिका निभायी है। फिल्म में मुख्य भूमिका में राजकुमार राव हैं जो ईमानदार युवा सरकारी क्लर्क न्यूटन कुमार की भूमिका में हैं।

पंकज त्रिपाठी ने कहा, इस फिल्म में बौद्धिकता बघारने का प्रयास नहीं किया गया है। इसमें कुछ भी इस तरह का नहीं किया गया है कि हम ऐसा कुछ बड़ी बात कहना चाहते हैं जिसे आप नहीं समझते।

यह सिने प्रेमियों की संवेदनशीलता को भी कम नहीं करता है। यह सरल और हास्यास्पद तरीके से कहानी कहने के लिए बनाई गयी है।

यह फिल्म अगले साल ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म श्रेणी में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। इसकी पटकथा फिल्म के निर्देशक अमित मसूरकर और मयंक तिवारी ने मिल कर लिखी है।

पंकज त्रिपाठी ने कहा कि लेखक-निर्देशक ने न्यूटन के जरिए अपना राजनीतिक एजेंडा नहीं थोपा है। उन्होंने कहा, फिल्म में कोई राजनीति नहीं है। कहानी में इसकी कोई जरूरत भी नहीं थी। यह एक सच्ची और मौलिक कहानी है। इसकी मदद के लिए कोई बाहरी उपकरण की जरूरत नहीं है। न्यूटन 22 सितंबर को प्रदर्शित हुयी है।

इसमें रघुबीर यादव, अंजलि पाटिल और संजय मिश्रा भी अहम किरदार में हैं। अब पंकज त्रिपाठी की अगली फिल्म फुकरे रिटर्न्स प्रदर्शित होने वाली है।
-एजेंसी

The post न्यूटन सिने प्रेमियों की संवेदनशीलता को कम नहीं करता: पंकज त्रिपाठी appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad