
शहर के एलफिन्स्टन रेलवे स्टेशन पर बने फुट ओवर ब्रिज पर शुक्रवार सुबह भगदड़ मचने से 15 लोगों की मौत हो गई है। 30 लोग जख्मी हुए हैं। इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर है। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। जानकारी के मुताबिक, ब्रिज पर शॉर्ट सर्किट होने और ब्रिज का एक हिस्सा गिरने की अफवाह के बाद भगदड़ मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ब्रिज पर अचानक आग लगी, भागो-भागो की आवाज सुनाई देने लगी जिसके बाद कई लोगों ने ब्रिज से नीचे छलांग लगा दी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment