Diwali Muhurat 2017 | दिवाली मुहूर्त 2017 | 10 शुभ मुहूर्त और गुरु चित्रा योग | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday 16 October 2017

Diwali Muhurat 2017 | दिवाली मुहूर्त 2017 | 10 शुभ मुहूर्त और गुरु चित्रा योग

Diwali Muhurat 2017 | Lakshmi Puja Timing 2017 | दिवाली के पावन पर्व पर 27 साल बाद इस बार गुरु चित्रा योग का संयोग बन रहा है, जो कि महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पूजा-पाठ से लेकर घर की सजावट के लिए बाजार से हर प्रकार की खरीदारी करने के लिए शुभ है।

नक्षत्र मेखला की गणना के अनुसार, ऐसा संयोग आगे 4 साल बाद यानी 2021 में बनेगा। इससे पहले ये योग 1990 में बना था। यह दिवाली इसलिए भी खास होगी क्योंकि इस दिन 7 चौघड़िए, एक अभीजित मुहूर्त और दो लग्न मिलाकर कुल 10 शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। इस शुभ योगों में खरीदी व लक्ष्मी पूजा की जा सकती है।

Diwali Muhurat 2017

क्यों ख़ास है गुरु चित्रा योग
ज्योतिष के अनुसार अमावस्या तिथि, गुरुवार का दिन और चित्रा नक्षत्र इन तीनों के एक साथ होने पर गुरु चित्रा योग बनता है। ज्योतिष में गुरु को सोना, भूमि, कृषि आदि का कारक ग्रह माना जाता है। जबकि चित्रा नक्षत्र चांदी, वस्त्र, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक चीजों के लिए खास व शुक्र की राशि वाला यह नक्षत्र समृद्धि का कारक है। गुरु, शुक्र के साथ नक्षत्र का संचार लाभप्रद रहेगा। अमावस्या दर्श होने से इस योग को बल मिलेगा। गुरु चित्रा योग में पूजा व खरीदी खास ही नहीं बल्कि चीर स्थाईकाल तक लाभ देने वाली मानी जाती है। इस बार यह योग 24 घंटे तक रहेगा। जो की 19 अक्टूबर की सुबह 07.26 से शुरू हो जाएगा।

ये हैं दीपावली के 10 शुभ मुहूर्त

  1. शुभ- सुबह 06.30 से 8 तक
  2. चर- सुबह 11 से दोपहर 12.30 तक
  3. लाभ- दोपहर 12.30 से 2 तक
  4. अमृत- दोपहर 02 से 03.30 तक
  5. शुभ- शाम 05 से 06.30 तक
  6. अमृत- शाम 06.30 से रात 8 तक
  7. चर- रात 08 से रात 09.90 तक
  8. अभीजित मुहूर्त- दिन के 11 से 12.30 तक
  9. वृषभ लग्न- शाम 07.36 से 09.27 तक
  10. सिंह लग्न- रात 02.04 से 04.10 तक

नोट- इन चौघड़ियों, मुहूर्त व लग्न में लोग सुविधा अनुसार बाजार से खरीदी, घर-प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी पूजा कर सकते हैं।

लक्ष्मी पूजा के लिए 02.20 घंटे का प्रदोषकाल
दिवाली पर अधिकांश लोग शाम के वक्त प्रदोषकाल में महालक्ष्मी की पूजा करते हैं। इस बार शाम 05.54 से रात 08.26 तक प्रदोषकाल रहेगा। इस दौरान लोग धन, सुख-समृद्धि की कामना से लक्ष्मी, गणेश व कुबेर का पूजन कर सेकेंगे। इस बार एक और खास बात यह भी है कि दिवाली पर लक्ष्मी की विशेष पूजा के लिए 12 साल बाद चतुर्ग्रही योग का संयोग भी बन रहा है। जो कि रात 8 बजे के बाद शुरू होगा। इसमें सूर्य, चंद्र, बुध और गुरु चारों ग्रह तुला राशि में होंगे। इसके पहले यह योग 2005 में बना था।

दिवाली से सम्बंधित अन्य लेख-

Loading...

The post Diwali Muhurat 2017 | दिवाली मुहूर्त 2017 | 10 शुभ मुहूर्त और गुरु चित्रा योग appeared first on Ajab Gjab | Hindi.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad