
देश के पहले वोटर श्याम शरण नेगी (100 साल) हिमाचल विधानसभा चुनाव में 13वीं बार वोट डालेंगे। आजादी के बाद 25 अक्टूबर, 1951 को देश में पहली बार वाेटिंग हुई। तब नेेगी ने सबसे पहले वोट डाला था। नेगी 66 साल में अब तक 28 बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं। उन्होंने 5 बार वाेटिंग के तरीकों में आए छोटे-बड़े बदलावों को देखा है। वे हिमाचल प्रदेश इलेक्शन कमीशन के ब्रांड एम्बेसडर भी हैं। राज्य में 9 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और नतीजे 18 दिसंबर को आएंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment