
दिल्ली में एयर पॉल्यूशन लेवल फिर इमरजेंसी लेवल पर पहुंच गया। राजधानी में रविवार सुबह स्मॉग की वजह से विजिविलिटी काफी कम रही। दिल्ली समेत नॉर्थ इंडिया में छाई धुंध से 63 ट्रेनों पर असर पड़ा है। दिल्ली आने वाली 34 ट्रेनें लेट और 8 कैंसल हुईं, जबकि 21 को रि-शेड्यूल किया गया है। एनसीआर के नोएडा में भी पॉल्यूशन के हालात बदतर हो चुके हैं। बता दें कि पिछले एक हफ्ते से देश की राजधानी जहरीले स्मॉग की चपेट में है। हेल्थ इमरजेंसी डिक्लेयर करने के बाद एडमिनिस्ट्रेशन ने कंस्ट्रक्शन बैन जैसे कुछ उपायों पर अमल किया। हालांकि, सोमवार से ऑड-ईवन फार्मूला लागू नहीं होगा। एनजीटी की दो शर्तों पर दिल्ली सरकार को एतराज है और उसने फैसला रद्द कर दिया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment