गुजरात बीजेपी ने गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए तीसरी सूची सोमवार को जारी कर दी है। बीजेपी ने तीसरी सूची में 28 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। इसमें कई पूर्व विधायकों के टिकट कट गए हैं। कई सीनियर भाजपा नेताओं की सीटें भी बदली गई हैं।
जिन लोगों का टिकट कटा है, उनमें वल्लभ वघासीया, नानू वानानी का नाम शामिल है। मंत्री वल्लभ वघासीया की जगह सावरकुंडला से नए चेहरे को उतारा गया। मंत्री वानानी सूरत के कतार गाम विधानसभा सीट से विधायक थे. उनका भी टिकट कट गया है। इससे पहले जारी सूची में मंत्री निर्मला वाघवानी को भी टिकट नहीं दिया गया था। पूर्व मंत्री वसुबेन त्रिवेदी को टिकट नही,उनकी जगह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरसी फलदू को जामनगर दक्षिण से टिकट दिया गया है।
कई की सीटें बदलीं
विधानसभा अध्यक्ष और सीनियर नेता रमण वोरा और पूर्व मंत्री सौरभ पटेल की सीटें बदली गई हैं. रमण वोरा को इडर की जगह दसाडा और सौरभ पटेल को अकोटा की जगह बोटाद से लड़ाया जाएगा।
बता दें कि भाजपा इससे पूर्व अपनी पहली सूची में 70 और दूसरी सूची में 36 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। इस सूची के साथ उसने 134 उम्मीदवार घोषित कर दिये हैं। बीजेपी की 48 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा अभी भी बाकी है। वहीं बात कांग्रेस की करें तो उन्होंने अपने 77 उम्मीदवारों की पहली सूची रविवार रात को जारी की थी। राज्य में 182 विधानसभा सीट हैं जहां नौ और 14 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होना है।
भाजपा उम्मीदवारों की तीसरी सूची इस प्रकार है:
1. अबडासा छबील भाई पटेल
2. मांडवी वीरेन्द्र भाई जाडेजा
3. रापर पंकज भाई मेहता
4. दसाड़ा रमण भाई वोरा
5. ध्रांग्रध्रा जयराम भाई धनजी भाई सोनागरा
6. मोरबी कांतिभाई अमृतिया
7. राजकोट पूर्व अरविंद भाई रैयाणी
8. राजकोट दक्षिण गोविंद भाई पटेल
9. राजकोट ग्रामीण लाखाभाई सागाठिया
1०. जामनगर दक्षिण आर सी फलदू
11. वीसावदर किरीट भाई पटेल
12. केशोद देवाभाई पूजाभाई मालम
13. कोडिनार डॉ. श्रीरामभाई वाढ़ेर
14. सावरकुंडला कमलेश भाई कानाणी
15. तलाजा गौतम भाई गोपालभाई चौहान
16. गारियाधर केशुभाई हीरजीभाई नाकवाणी
17. पालिताणा भीखाभाई बारैया
18. बोटाड सौरभ भाई पटेल
19. जंबुसर छत्र सिंह मोरी
2०. भरूच दुष्यंत भाई पटेल
21. कामरेज वी डी झालावडिया
22. सूरत उत्तर कांतिभाई हिम्मत भाई बल्लर (पटेल)
23. करंज प्रवीण भाई घोघारी
24. उधना विवेक भाई पटेल
25. कतारगाम वीनू भाई मोराडिया
26. चोयार्सी श्रीमती झंखणाबेन हितेशभाई पटेल
27. महुवा (सु.) मोहन भाई धनजी भाई ढोडिया
28. व्यारा (सु.) अरविंद भाई रूमसिंह भाई चौधरी
The post गुजरात बीजेपी ने जारी की तीसरी लिस्ट, 16 विधायकों के टिकट कटे appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:
Post a Comment