
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के फाउंडर मेंबर रहे पूर्व डिप्टी पीएम लालकृष्ण आडवाणी गुजरात चुनाव से दूर हैं। ऐसा पहली बार है जब आडवाणी अपने पॉलिटिकल लाइफ में गुजरात विधानसभा चुनाव से दूर हैं। सवाल इसलिए भी उठता है क्योंकि आडवाणी गांधीनगर लोकसभा से पिछले 19 साल से सांसद हैं। बीजेपी की जिस रथ यात्रा को आडवाणी ने 1990 में निकाला था, इसकी शुरुआत भी उन्होंने सोमनाथ से की थी। ऐसे में चुनाव से उनकी दूरी चर्चा बनी हुई है। बता दें कि गुजरात में असेंबली इलेक्शन के लिए 9 और 14 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। नतीजे 18 दिसंबर को आएंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment