पटना। आरजेडी मुखिया लालू प्रसाद यादव ने 2020 में पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम पर लगाए जा रहे कयास पर विराम लगा दिया है। लालू ने साफ कर दिया है कि 2020 में होने वाले विधानसभा चुनाव में उनके बेटे और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ही पार्टी की तरफ से सीएम पद के उम्मीदवार होंगे।
शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में लालू ने कहा, ‘2020 के विधानसभा चुनाव में पार्टी तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। तेजस्वी पार्टी के सीएम उम्मीदवार होंगे।’ इस दौरान लालू प्रसाद यादव ने तेजस्वी यादव के काम की सराहना भी की।
गौरतलब है कि लालू यादव का यह बयान तब सामने आया है कि जब पार्टी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी और रघुवंश प्रसाद सिंह ने हाल ही में कहा है कि अगले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तरफ से अभी कोई भी सीएम उम्मीदवार तय नहीं है।
बीते बुधवार को आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने सीएम उम्मीदवार के तौर पर तेजस्वी यादव के नाम का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद सिद्दीकी और रघुवंश प्रसाद सिंह ने इस प्रस्ताव पर अपनी असहमति जताई थी। बता दें कि तेजस्वी यादव बिहार के उप मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वह फिलहाल बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं।
-एजेंसी
The post 2020 के बिहार चुनावों में तेजस्वी होंगे पार्टी के सीएम उम्मीदवार: लालू प्रसाद यादव appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:
Post a Comment