संयुक्त राष्ट्र। अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय की ICJ सीट के लिए भारत के दलवीर भंडारी व क्रिस्टोफर ग्रीनवुड के बीच कड़ी टक्कर हो रही है। भारत के दलवीर भंडारी और ब्रिटेन के क्रिस्टोफर ग्रीनवुड के बीच अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) में पुन: चयन के लिए कांटे की टक्कर है क्योंकि आईसीजे के पांच न्यायाधीशों में से चार को चुनने के बाद संयुक्त राष्ट्र इन दोनों के बीच किसी एक का चयन नहीं कर पाया।
अब 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा और 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद 70 वर्षीय भंडारी और 62 वर्षीय ग्रीनवुड के बीच मुकाबले के निर्णय के लिए सोमवार को फिर मतदान करेंगी।
‘हेग’ स्थित आईसीजे में 15 न्यायाधीशों की पीठ होती है, जिनमें से पांच न्यायाधीश हर तीन साल पर नौ वर्ष के लिए चुने जाते हैं।
वर्ष 1945 में स्थापित आईसीजे की भूमिका अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार सरकारों की ओर से लाए गए कानूनी विवादों को सुलझाना है और कानूनी सवालों पर अपनी सलाह देना है।
न्यायमूर्ति भंडारी और न्यायमूर्ति ग्रीनवुड के अलावा फिर से चयन की उम्मीद लगाने वालों में तीन अन्य न्यायाधीश फ्रांस के रोनी अब्राहम, ब्राजील के एंटोनियो अगस्टो कैनैडो त्रिनदादे और सोमालिया के अब्दुलकवी अहमद यूसुफ शामिल थे। उनका कार्यकाल पांच फरवरी, 2018 को समाप्त होगा।
इस चुनाव में लेबनान के नवाफ सलाम भी भाग्य आजमा रहे थे। ऐसे में पांच पदों के लिए छह उम्मीदवार थे।
फ्रांस, सोमालिया, लेबनान और ब्राजील के न्यायाधीशों को कल दोपहर चौथे दौर के मतदान के बाद चुना गया। उन्हें संयुक्त राष्ट्र महासभा और सुरक्षा परिषद चुनावों में पूर्ण बहुमत मिला।
-एजेंसी
The post ICJ सीट के लिए भारत के भंडारी, ग्रीनवुड के बीच कड़ी टक्कर appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:
Post a Comment