हॉलिवुड फिल्मों का बाजार भारत में कितना बड़ा है यह जगजाहिर है। हॉलिवुड फिल्में जितना विदेश में पसंद की जाती हैं, उतना ही प्यार उन्हें भारत में भी मिलता है। मगर जल्द रिलीज़ हो रही एक फिल्म ‘बासमती ब्लूज़’ का ट्रेलर देखकर ही भारतीय दर्शक काफी नाराज़ हैं और गुरुवार को ट्रेलर आने के बाद सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।
दरअसल ‘बासमती ब्लूज़’ एक ऐसी लड़की की कहानी है, जो भारत में चावल पर एक रिसर्च करने आई है मगर यहां के जाम, तीखे खाने और गांववालों के बीच में खुद फंसा हुआ पाती है। फिल्म में भारत की ऐसी छवि दिखाए जाने से ही भारतीय नाराज़ हैं।
डैन बैरन निर्देशित इस फिल्म में अकैडमी अवॉर्ड विनर अभिनेत्री ब्री लार्सन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का ट्रेलर गुरुवार 9 नवंबर को ही रिलीज़ हुआ है।
-एजेंसी
The post हॉलिवुड फिल्म ‘बासमती ब्लूज़’ से नाराज़ हैं भारतीय दर्शक appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:
Post a Comment