पिक्सल और पिक्सल 2 स्मार्टफोंस के असिस्टेंट के लिए गूगल लेंस जारी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 19 November 2017

पिक्सल और पिक्सल 2 स्मार्टफोंस के असिस्टेंट के लिए गूगल लेंस जारी

गूगल ने अपना विजुअल सर्च फीचर गूगल लेंस पहले बैच के पिक्सल और पिक्सल 2 स्मार्टफोंस के असिस्टेंट के लिए जारी कर दिया है। 9टू5 गूगल की जारी रिपोर्ट में कहा गया, “शुरुआती यूजर्स ने अपने पिक्सल और पिक्सल 2 फोन्स में विजुअल सर्च फीचर को प्राप्त कर लिया है।”
फोटोज एप में जोड़ा गया गूगल लेंस पते और पुस्तकों समेत अन्य चीजों को पहचान सकता है। फोटोज में यह फीचर किसी तस्वीर या स्क्रीन शॉट को देखकर सक्रिय किया जा सकता है। हालांकि, गूगल असिस्टेंट में यह शीट के साथ एकीकृत कर दिया गया है, जो होम बटन को दबाए रखने पर प्रकट होता है।
गूगल ने पहले एक बयान में कहा था लेंस पिक्सल 1 और 2 फोन्स के लिए पहले से अपेक्षित था। प्रौद्योगिकी दिग्गज ने इस एप की घोषणा गूगल आई/ओ 2०17 सम्मेलन के दौरान की थी। इसे विजुअल विश्लेषण का उपयोग कर प्रासंगिक जानकारी मुहैया कराने के लिए डिजायन किया गया है।
-एजेंसी

The post पिक्सल और पिक्सल 2 स्मार्टफोंस के असिस्टेंट के लिए गूगल लेंस जारी appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad