बिहार: बेगूसराय में भगदड़ मचने से 3 लोगों की मौत | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday 4 November 2017

बिहार: बेगूसराय में भगदड़ मचने से 3 लोगों की मौत

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में कार्तिक पूर्णिमा पर्व के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शनिवार की सुबह स्नान-पूजा कर लौट रहे लोगों में भगदड़ मचने से 3 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में बुजुर्ग महिलाएं हैं। जिले के आला प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। बता दें कि सिमरिया में अर्द्ध कुंभ भी चल रहा है।
शनिवार की सुबह से ही बेगूसराय के सिमरिया घाट पर स्नान के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट गए थे लेकिन इसी दौरान भगदड़ मचने से 3 लोगों की मौत हो गई। कई लोग इस घटना में घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की संख्या 10 बताई जा रही है।
इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस भगदड़ में जान गंवाने वालों के हर परिजन को चार-चार लाख रुपये मुआवजे देने का ऐलान किया है।
भगदड़ को लेकर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया है। तेजस्वी ने लिखा, ‘मृतक परिवारों के लिए प्रार्थना। प्रशासनिक स्तर पर भी भीड़ को देखते हुए कोई खास इंतजाम नहीं थे। नीतीश सरकार को जिम्मेवारी लेनी चाहिए।’
गौरतलब है कि हिंदू धर्म में प्राचीनकाल से ही कार्तिक पूर्णिमा काफी महत्व है। शास्त्रों में इस दिन गंगा स्नान का काफी महत्व बताया गया है। कार्तिक पूर्णिमा का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर बिहार में गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालु स्नान के लिए इकट्ठा होते हैं।
-एजेंसी

The post बिहार: बेगूसराय में भगदड़ मचने से 3 लोगों की मौत appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad