
राजस्थान के जयपुर एयरपोर्ट पर एअर इंडिया के पैसेंजर्स को खासी दिक्कतों से जूझना पड़ा। दरअसल, लखनऊ से जयपुर आई फ्लाइट (9AI-693) के पायलट ने बुधवार रात इसे दिल्ली ले जाने से इनकार कर दिया। पैसेंजर्स के मुताबिक, पायलट ने कहा- ''माय टाइम इज ओवर...आई एम गोइंग।'' पायलट और क्रू के जाने के बाद एयरपोर्ट पर मौजूद करीब 50 पैसेंजर्स ने जमकर हंगामा किया, बाद में उन्हें एक बस से दिल्ली रवाना किया गया। उधर, एयरलाइन्स ने जांच और कार्रवाई की बात कही है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment