
गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) काउंसिल ने 28% के टैक्स ब्रैकेट में केवल 50 आइटम रखने का फैसला किया है। बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा- च्वुइंगम, चॉकलेट, ऑफ्टर शेव, डिओड्रैंट, वाशिंग पाउडर, डिटर्जेंट, मार्बल पर अब 18% जीएसटी लगेगा। सुशील मोदी जीएसटी काउंसिल के मेंबर और जीएसटी नेटवर्क में सुधार के लिए बनी समिति के भी अध्यक्ष हैं। काउंसिल की यह 23वीं बैठक है। इसमें फाइनेंस मिनिस्टर अरुण जेटली के अलावा राज्यों के वित्तमंत्रियों और जीएसटी प्रभारियों ने शिरकत की।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment