BigBoss 11 से बाहर हुई सपना चौधरी का खुलासा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 27 November 2017

BigBoss 11 से बाहर हुई सपना चौधरी का खुलासा

नई दिल्‍ली। BigBoss के घर से वीकेंड के वार में इस रविवार सपना चौधरी बाहर हो गई। सपना घर की मजबूत दावेदारों में से एक मानी जा रही थी। घर में सात बार नॉमिनेट हो चुकी सपना चौधरी घर से बाहर आकर काफी खुश हैं। BigBoss हाउस से बाहर आने के बाद एक न्यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्य में सपना ने बताया कि बिग बॉस के घर जाने का उनका क्या मकसद था।

सपना ने कहा, ‘मुझे घर से बेघर होने पर कोई दुख नहीं है। मैं अपने साथ बहुत सारी यादें लेकर जा रही हूं। मेरे दिल में किसी के लिए कुछ नहीं है। मैं बिग बॉस में रहने वाले सभी कंटेस्टेंट्स से मुलाकात करना चाहूंगी।’

सपना ने इंटरव्यू के दौरान कहा, ‘मेरे इस शो में आने का मकसद पूरा हो चुका है। मेरा यहां आने का मकसद था कि मैं लोगों के मन में डांसर की छवि को बदलना चाहती थी। सपना ने कहा, ‘मैं डांसर हूं, लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि मैं अच्छी लड़की नहीं हूं। शो में सभी ने मुझे रिस्पेक्ट दी। मैं इस शो का हिस्सा बनकर खुश हूं।’

हिना को लेकर सपना का कहना था कि हिना खान वाकई बहुत अच्छी हैं। उनके बारे में सब लोग बहुत गलत सोचते हैं।

इतना ही नहीं, सपना ने हिना खान की तारीफ करते हुए कहा कि मुझे नहीं पता कि ये बाहर क्या दिखाते हैं। लेकिन हिना के पास दिल और दिमाग दोनों ही हैं। वे बहुत अच्छे से समझाती हैं। वहीं शिल्पा को लेकर सपना का कहना है कि हम किसी को सही या गलत नहीं ठहरा सकते। शिल्पा और अर्शी दोनों ही स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट हैं और इसलिए ही अभी तक शो में बने हुए हैं। विकास को बहुत बड़ा गेम प्लेनर बताया।

सपना के हिसाब से कौन हैं टॉप तीन कंटेस्टेंट

सपना से यह पूछा गया कि घर में कौन से तीन कंटेस्टेंट लास्ट तक पहुंचेंगे तो सपना का कहना था कि सबसे ज्यादा रिस्की होता है साइलंट किलर। और घर में हितेन साइलंट किलर है। लेकिन वह न्यूट्रल है जो कि अच्छी बात है। दूसरे नंबर पर सबना को लगता है कि हिना हो सकती हैं और तीसरे नंबर पर सपना विकास को सोचती हैं। वहीं सो में पुनीश और बंदगी की स्पीड को स्लो बताया और सपना को लगता है कि आने वाले हफ्तों में BigBoss में सेे इन दोनों में से कोई घर से बाहर हो सकता है।
-एजेंसी

The post BigBoss 11 से बाहर हुई सपना चौधरी का खुलासा appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad