बड़ा खुलासा: मुंबई हमले के बाद यूपीए सरकार ने नहीं दी थी सर्जिकल स्ट्राइक को मंजूरी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 27 November 2017

बड़ा खुलासा: मुंबई हमले के बाद यूपीए सरकार ने नहीं दी थी सर्जिकल स्ट्राइक को मंजूरी

नई दिल्ली। 2008 में हुए मुंबई आतंकी हमले के दौरान एयर चीफ मार्शल रहे फली होमी मेजर (रिटायर्ड) ने रविवार को खुलासा किया कि उस समय भारतीय वायु सेना इस हमले का बदला लेने के लिए पूरी तरह तैयार थी लेकिन तत्कालीन यूपीए सरकार ने वायु सेना की सर्जिकल स्ट्राइक को मंजूरी नहीं दी।
मेजर ने बताया कि वायु सेना पाकिस्तान को सबक सिखाना चाह रही थी। 2008 में इस हमले की पूरी योजना भी बन गई थी। 26/11 हमले के 9 साल बाद पूर्व वायु सेना चीफ ने तत्कालीन यूपीए सरकार पर यह ‘बमबारी’ की है।
उन्होंने बताया कि उनके पास ऐसा करने की पूरी योजना थी। वायु सेना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकवादियों के प्रशिक्षण शिविर पर हमला करने की ताकत रखती थी लेकिन उस समय की यूपीए सरकार ने वायु सेना को इसकी इजाजत नहीं दी। मेजर ने कहा कि 26/11 हमले के बाद भारत के पास हमले के लिए 24 घंटे का समय था।
गौरतलब है कि उड़ी हमले के बाद पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर विपक्षी दलों ने सवाल खड़े किए थे।
कांग्रेस ने इस हमले के सबूत मांगे थे, लेकिन अब एक नए खुलासे के बाद कांग्रेस के नेतृत्व वाली तत्कालीन यूपीए सरकार पर ही सवाल खड़े हो गए हैं।
-एजेंसी

The post बड़ा खुलासा: मुंबई हमले के बाद यूपीए सरकार ने नहीं दी थी सर्जिकल स्ट्राइक को मंजूरी appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad