मुंबई। हाल ही में ब्लू वेल गेम के चलते दुनियाभर में आत्महत्या की घटनाएं सुर्खियों में थीं। भारत में भी इस गेम के चलते आत्महत्या के कई मामले सामने आए थे। अब एक नया गेम पुलिस-प्रशासन के सामने नई चुनौती बनकर उभरा है। इस गेम का नाम है ‘डेयर ऐंड ब्रेव’ चैलेंज।
इस गेम में हारने वाले को अपनी न्यूड तस्वीर दूसरे शख्स को भेजनी होती है। यह गेम पुलिस की नजर में तब आया जब मुंबई की एक नाबालिग लड़की से न्यूड फोटो मांगने के मामले में पुलिस ने गुजरात के एक लड़के को गिरफ्तार किया।
अमेरिका से शुरू हुआ यह गेम हाल ही में भारत पहुंचा है, जिसे इनवाइट के जरिए ही खेला जा सकता है। यह एक पुराने चैलेंज ‘ट्रुथ ऐंड डेयर’ से मिलता जुलता ही गेम है। इसमें दोनों प्लेयर एक दूसरे को डेयर देते हैं जिसे सामने वाले को पूरा करना ही होता है। हारने वाले को विजेता की मर्जी के अनुसार कोई चैलेंज पूरा करना पड़ता है। इसमें कई बार न्यूड फोटो या वीडियो तक होते हैं।
ऐसा ही मुंबई की एक नाबालिग लड़की के साथ हुआ। जिससे गुजरात के 23 वर्षीय लड़के ने न्यूड फोटो मांगे थे।
-एजेंसी
The post चैलेंज गेम ‘डेयर ऐंड ब्रेव’ बना अब पुलिस के लिए सिरदर्द appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.
No comments:
Post a Comment