
यहां पॉल्यूशन को लेकर शनिवार को भी नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) सुनवाई करेगा। शुक्रवार को एनजीटी ने कहा था कि दिल्ली सरकार ऑड-ईवन फॉर्मूला इस तरह से लागू नहीं कर सकती। दिल्ली सरकार ये साबित करे कि ऑड-ईवन स्कीम से पॉल्यूशन घटेगा, वरना हम इस पर रोक लगा देंगे। इस बीच, दिल्ली सरकार ने रोजाना सफर करने वालों के लिए डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा का एलान किया है। बता दें कि गुरुवार को अरविंद केजरीवाल ने 13 से 17 नवंबर तक ऑड-ईवन स्कीम लागू करने के ऑर्डर दिए थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment