होम डेकोर में बदलाव करके माहौल को बनाएं कोजी और वॉर्म | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 20 November 2017

होम डेकोर में बदलाव करके माहौल को बनाएं कोजी और वॉर्म

सर्दियां आ गई हैं तो गर्म कपड़े निकालने के साथ डकोर में भी कुछ बदलाव करके माहौल कोजी और वॉर्म बनाया जा सकता है। इसके लिए अपने लिविंग स्पेस में वॉर्म कलर्स, सॉफ्ट और फ्लफी फैब्रिक्स को ऐड करें। आप सर्दी की ठंडी रातों को पिलो, ब्लैंकेट, सॉफ्ट टेबल लिनेन, वेलविट, सिल्क और ऑर्गैंजा जैसे वॉर्म लग्जूरियस फैब्रिक्स के साथ और भी कोजी बना सकती हैं। सिल्क, सैटिन और वेलविट आपके होम डेकोर की खूबसूरती बढ़ाता है।
रिच और हैवी फैब्रिक से डेकोर को सॉफ्ट और वॉर्म टच मिलता है। निट, क्रोशेट और पैचवर्क फैब्रिक डिजाइन लुक आरामदायक फील देता है। कम बजट में कमरे की खूबसूरती बढ़ाना चाहती हैं तो हाथ के बने कढ़ाई वाले पिलो भी रख सकती हैं।
लिविंग रूम
आपका डेकोर स्टाइल कुछ भी हो लेकिन कुछ चीजें आपकी सजावट में जान डाल देंगी। सोफे और कुर्सियों के कवर आपके बजट और कमरे के हिसाब से चुनें। ये रॉ सिल्क, लेदर, वेलविट या थिक कॉटन के हो सकते हैं। आप डार्क कलर्स जैसे ब्लैक, ब्राउन, रेड, ग्रे या डार्क ब्लू का चुनाव कर सकती हैं।
सैटिन या सिल्क के कुशन वॉर्म और रिच फील लाते हैं। गर्माहट भरे लुक के लिए सोफे पर अलग-अलग साइज के कुशंस डाल सकती हैं। आप सोफा चेयर पर बड़ा सिंक-इन पिलो भी डाल सकती हैं।
कमरे में फुट-स्टूल या दीवान रखें। ये रिलैक्सिंग होते हैं और इससे आप कमरे में और कोजी फैब्रिक ला सकती हैं। ब्लाइंड्स और शेड्स में अगर फैब्रिक भी लगा हो तो ये काफी खूबसूरत दिखते हैं।
पर्दों के लिए रिच फैब्रिक्स चुनें। एरिया रग्स सिटिंग एरिया और कमरे में टेक्सचर ऐड करते हैं। इससे जगह कलरफुल दिखती है। अगर आपकी कार्पेट का रंग सही नहीं है तो डीप विंटर कलर्स में रग्स रखें।
बेडरूम
बेडशीट महीन कॉटन या टेरीकॉट की ले सकते हैं और बेडकवर्स सिल्क या थिक कॉटन के रखें। आप सिल्क की प्रिंटेड रजाई या वूल ब्लैंकेट को भी बेड कवर बना सकते हैं। इस पर कई सारे सिल्क और कॉटन के कुशन रखें।
बेडरूम के पर्दे शीयर या थिक हो सकते हैं। गोल, ओवल या स्क्वेयर फुट रग्स बेड के किसी भी साइड पर रखें। शीशे या ड्रेसिंग टेबल के सामने वूल या कॉटन एरिया रग्स रखे जा सकते हैं।
खिड़कियां और दरवाजे
खिड़की और दरवाजों के लिए थिक फैब्रिक के पर्दे चुन सकती हैं। आप एक ही खिड़की पर दो तरह के पर्दे भी लगा सकती हैं। विंडो साइड पर शीयर कर्टन और अंदर की तरफ थिक कर्टन लगाएं। दिन के वक्त थिक कर्टन हटा दें ताकि सूरज की रोशनी आ सके। रात के वक्त सर्दी से बचने के लिए थिक कर्टन लगा लें।
-एजेंसी

The post होम डेकोर में बदलाव करके माहौल को बनाएं कोजी और वॉर्म appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad