
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान सोमवार को साफ कर दिया कि फिल्म पद्मावती राज्य में नहीं दिखाई जाएगी। शिवराज ने कहा- भारत में नारी हमेशा से पूज्यनीय रही है। फिल्म में रानी पद्मावती के किरदार और इतिहास को तोड़मरोड़ कर दिखाया गया है, इसलिए इसका प्रदर्शन मध्य प्रदेश में नहीं होगा। बता दें कि यूपी सरकार ने भी इस फिल्म को ना दिखाने का फैसला किया है। राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे भी फिल्म के विवादित हिस्से को हटाए जाने की मांग कर रही हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment