
सिंगर सोनू निगम ने झारखंड की मुस्लिम योग टीचर राफिया नाज के विरोध और उनके खिलाफ जारी फतवे की निंदा की। उन्होंने शुक्रवार को वीडियो जारी कर कहा कि योग मजहब से परे है। मेरी योग टीचर भी मुस्लिम है। योग को बढ़ाने वालों के खिलाफ जो फतवा निकाल रहे हैं, उन्हें सुपारी किलर की तरह सजा मिलनी चाहिए। क्योंकि उनका मकसद साफ है कि कानून को हाथ में लो और लोगों को मारो। बता दें कि स्कूली बच्चों को योग सिखाने और रामदेव के साथ स्टेज शेयर करने पर राफिया कट्टपंथियों के निशाने पर आ गईं। मुस्लिम संगठनों ने मुस्लिम योग टीचर के खिलाफ फतवा जारी किया है। उन्हें लगातार मिल रहीं धमकियों को देखते हुए सीएम रघुवर दास ने दो सिक्युरिटी गार्ड मुहैया कराए।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment