
तिहाड़ जेल में बंद हिजबुल मुजाहिदीन सरगना सैयद सलाहुद्दीन का बेटा सैयद शाहिद यूसुफ सिक्युरिटी गार्ड्स से हुई झड़प में घायल हो गया। उसका इलाज कराया गया। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, शाहिद और उसके कुछ साथियों ने सेल में सर्चिंग के लिए स्टाफ पर हमला किया था। बाद में जब स्टाफ ने इन लोगों पर कार्रवाई की तो कुल 18 कैदी घायल हो गए। शाहिद को पिछले महीने एनआईए ने टेरर फंडिंग मामले में गिरफ्तार किया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment