
दिव्य भास्कर के 14 साल पूरे होने पर यहां मनाए जा रहे भास्कर उत्सव में मंगलवार को शाहरुख खान शिरकत करेंगे। इस दौरान वे बोमन ईरानी के सवालों के जवाब देंगे। शाहरुख अपनी जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प किस्से भी शेयर करेंगे। भास्कर इस प्रोग्राम के जरिए अपने रीडर्स को कई जानी-मानी हस्तियों से मुलाकात करने और उनकी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्सों से रू-ब-रू कराने का मौका दे रहा है। 11 नवंबर तक चलने वाले इस प्रोग्राम में बाबा रामदेव और कुमार विश्वास शामिल हो चुके हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment