मुल्ला नसरुद्दीन के गांव में किसी व्यक्ति ने क्षेत्रीय नेताजी को 40-50 लोगों के सामने उल्लू का पठ्ठा कह दिया। नेताजी को यह घटना बहुत नागवार गुजरी लिहाजा उन्होंने उस व्यक्ति के खिलाफ अदालत में मानहानि का केस दायर कर दिया।
जिन लोगों के सामने नेताजी को उल्लू का पठ्ठा कहा गया था, उनमें मुल्ला भी था इसलिए नेताजी ने मुल्ला का नाम केस में बतौर गवाह दर्ज करा दिया।
केस की सुनवाई के दौरान जज ने मुल्ला से पूछा- क्या आरोपी ने तुम्हारे सामने नेताजी को उल्लू का पठ्ठा कहकर संबोधित किया था?
इस पर मुल्ला ने कहा- हां हजूर, किया था।
जज ने अगला सवाल किया- किंतु आरोपी तो कह रहा है कि उसने उल्लू का पठ्ठा जरूर कहा था लेकिन वहां करीब 50 लोग थे इसलिए नेताजी यह दावा नहीं कर सकते कि मैंने उन्हें ही उल्लू का पठ्ठा कहा था।
हुजूर! आरोपी ने नाम लिया या नहीं लिया, वहां 50 लोग मौजूद थे या 500 लोगों की भीड़ थी, इस सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि उनमें उल्लू का पठ्ठा एक ही था, और वह नेताजी ही थे। यह बात में अपने बेटे की कसम खाकर भी कह सकता हूं।
जब वहां कोई दूसरा उल्लू का पठ्ठा था ही नहीं तो आरोपी किसी और को क्यों उल्लू का पठ्ठा कहता, इसलिए मेरा तो यही मानना है कि नेताजी का यह सोचना कि उन्हें ही उल्लू का पठ्ठा कहा गया था, एकदम सही है। मुल्ला ने जज से कहा।
The post मुल्ला नसरुद्दीन की नेताजी के पक्ष में गवाही appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:
Post a Comment