
गुजरात में लंबे समय से समझौते की कोशिशों में जुटे कांग्रेस और हार्दिक पटेल के संगठन में रविवार देर रात फूट पड़ गई। शनिवार शाम कांग्रेस और हार्दिक के पाटीदार अनामत आंदोलन समिति ‘पास’ के सदस्यों ने समझौता होने का दावा किया था। पर रात करीब 11 बजे कांग्रेस के 77 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होते ही प्रदेश में कई जगह ‘पास’ कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का विरोध शुरू कर दिया। सूरत के कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़ हुई। दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं में मारपीट भी हुई। इस लिस्ट में हार्दिक के दो साथियों ललित वसोया और अमित पटेल को टिकट मिला है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment