
नीति आयोग के मेंबर बिबेक देबरॉय ने माना है कि नोटबंदी से इकोनॉमिक ग्रोथ को टेम्परेरी शॉक (अस्थायी झटका) लगा है। हालांकि, उन्होंने ये भी माना कि अब देश की इकोनॉमी सुधार के रास्ते पर है। देबरॉय नरेंद्र मोदी के इकोनॉमिक पॉलिसी एडवाइजर भी हैं। उन्होंने कहा कि अब खराब दौर बीत चुका है और चीजें अब सुधर रही हैं। बता दें कि पिछले साल 8 नवंबर को मोदी ने 500 और 1000 के नोट बंद करने का एलान किया था। नोटबंदी का एक साल पूरा होने पर देश में इसके फायदे और नुकसान पर बहस चल रही है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment