
कांग्रेस वाइस प्रेसिडेंट राहुल गांधी ने सोमनाथ मंदिर में एंट्री के विवाद पर बीेजेपी पर पलटवार किया। राहुल ने कहा, ''मेरी दादी और मेरी फैमिली शिवभक्त है। हम इस बारे में बोलते नहीं, क्योंकि हमें लगता है कि हमारा जो धर्म है, वह हमारी बात है। हमें किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं। हम इसका बिजनेस या दलाली नहीं करना चाहते, न ही हम इसका पॉलिटिकल इस्तेमाल करना चाहते हैं।'' दो दिन पहले मंदिर के गैर-हिंदू विजिटर्स में राहुल का नाम दर्ज होने का विवाद सामने आया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment