जुड़वा-2 की सफलता से जैकलिन फर्नांडीस की market value में जबरदस्त उछाल आया है। आज विज्ञापन जगत में ही नहीं, म्यूजि़क वीडियो और फिल्मों में भी उनकी काफी डिमांड है जिसके चलते उनकी प्राइस में भी हाई जंप आया है। फैशन के मामले में भी वह कड़ी टक्कर दे रही है जिसके चलते वह आज भारत की नई फैंटेसी बन गई है। सलमान खान का सपोर्ट भी जैकलिन को फायदा पहुंचा जा रहा है जिनके साथ वह रेस-3 में काम कर रही हैं। सलमान ने तो एक बार कहा भी था कि जैकलिन की हंसी मुझे बहुत पसंद है।
जैकलिन के साथ जिन लोगों ने भी काम किया है, वे यही कहते हैं कि मैडम के चेहरे पर हमेशा मुस्कुराहट रहती है या फिर वह खिलखिलाकर हंसती रहती हैं। इंसान के व्यक्तित्व की कुछ खास खूबियां ही उन्हें दूसरों से अलग खड़ा करती हैं और कहना गलत न होगा कि उनके इसी अंदाज़ ने कमज़ोर अभिनय को पृष्ठभूमि में ला दिया है यानी कोई उनके लचर अभिनय की तरफ ध्यान नहीं देता। उनका बॉडी लैंग्वेज ही बोलता है जिसकी वजह से फिल्मों में उनका जुड़ाव लगातार बना हुआ है।
जुड़वा-2 की सफलता के बाद तो उन्हें विज्ञापनों के भी ऑफर्स मिल रहे हैं और साथ ही पंजाबी म्यूजि़क वीडियो में भी काम करने का अवसर मिला है यानी जैकलिन का दायरा अब बढ़ रहा है।
इस समय जैकलिन का पूरा फोकस रेस-3 पर है। फिल्म में उनके साथ सलमान खान हैं इसलिए मेहनत के मामले में वह पीछे नहीं रहना चाहती। बीच में एक ऐसा दौर भी आया था, जब सलमान ने उनसे थोड़ी दूरी बनानी शुरू की थी, पर जैकलिन ने कड़वाहट को बढऩे नहीं दिया और अपने खास अंदाज़ से सलमान का दिल फिर से जीत लिया जिसकी वजह से आज मार्केट में उनकी डिमांड है। कहना गलत न होगा कि रिलेशनमेकिंग के अलावा अगर जैकलिन एक्टिंग के मामले में भी थोड़ा ग्रो करती है, तो वह कैटरीना कैफ की तरह लंबे समय तक बॉलीवुड में अपना वर्चस्त बनाए रख सकती है।
जैकलिन का डांस तो कमाल का है ही लेकिन हाल ही में जैकलीन ने पॉल डांस कर एकबार फिर सबके होश उड़ा दिए थे। सिर्फ ये ही नही, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भी जैकी ने अपना कमाल दिखाया और इसे भी एक सेक्सी अवतार में दर्शकों के सामने पेश किया। जैकलीन की हर फिल्म में उनका बोल्ड अवतार होता है जो दर्शकों को फिल्म की तरफ आकर्षित करने के लिए काफी है।
market value बढ़ने के बाद जैकी के इसी बोल्ड और सेक्सी अदाओं ने इस खूबसूरत बाला को आज भारत की नई फैंटेसी के रूप में देश के सामने पेश किया है।
-अनिल बेदाग
The post जैकलिन फर्नांडीस की market value में जबरदस्त उछाल appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:
Post a Comment