
यूपी की एक जेल में पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाने पर सुपरिंटेंडेंट ने 8 गधों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। मालिक 4 दिन तक गधों को छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन जेल अफसरों ने उसकी एक ना सुनी। बताया जा रहा है कि हार-थककर मालिक ने लोकल बीजेपी नेता से मदद मांगी। इसके बाद सोमवार को सुपरिंटेंडेंट ने गधों को जेल से रिहा किया। मामला उरई की डिस्ट्रिक्ट जेल का है। यहां प्लांटेशन के लिए करीब 5 लाख कीमत के पौधे खरीदे गए थे, जिन्हें गधे खा गए। इसके बाद 24 नवंबर को पुलिसवालों ने गधों को जेल में बंद कर दिया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment