
मलाड में महिला और बच्चे समेत कार ले जाने के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। NCW की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने रविवार को कहा, "पुलिसवालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाना चाहिए। लेकिन, महिला ने भी गैरजिम्मेदाराना व्यवहार किया है तो उसके खिलाफ भी एक केस दर्ज किया जाना चाहिए।' बता दें कि शुक्रवार को मंुबई में ट्रैफिक पुलिस ने एक कार को क्रेन से उठा लिया, जिसकी पिछली सीट पर महिला अपने 7 महीने के बच्चे को दूध पिला रही थी। बता दें कि इस मामले में ट्रैफिक कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment