
केंद्रीय कैबिनेट ने शुक्रवार को उच्च शिक्षा संस्थानों में एंट्रेंस टेस्ट कराने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) बनाने को मंजूरी दे दी। अगले कुछ महीनों में यह काम शुरू कर देगी। शुरू में एनटीए वह एग्जाम कराएगी जो अभी सीबीएसई करा रहा है। धीरे-धीरे दूसरे एग्जाम भी कराएगी। अभी सीबीएसई मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए नीट और यूजीसी की नेट, टीईटी परीक्षाएं कराता है। देश में हर साल करीब 40 लाख स्टूडेंट्स कॉम्पटीटिव एग्जाम्स में बैठते हैं, जबकि इन एजेंसियों का यह काम नहीं है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment