
अब देश के हर कोने में लोग अमूल बटर का टेस्ट ले पाएंगे। इसके ट्रांसपोर्टेशन के लिए रेलवे ने पहली बार मिल्क ट्रेन के साथ रेफ्रिजरेटर पार्सल वैन की फैसिलिटी मुहैया कराई है। अमूल ने करीब डेढ महीने पहले ट्विटर हैंडल पर रेलवे को इसके लिए प्रपोजल भेजा था। मिनिस्ट्री की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद शनिवार को पहली बार रेफ्रिजरेटर वैन में अमूल बटर गुजरात से दिल्ली रवाना हुआ। बता दें कि अमूल डेरी प्रोडक्ट्स के मामले में देश की नामी कंपनी मानी जाती है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment