प्रियंका चोपड़ा Mother Teresa मेमोरियल पुरस्कार से सम्मानित | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday 12 December 2017

प्रियंका चोपड़ा Mother Teresa मेमोरियल पुरस्कार से सम्मानित

मुंबई। इस वर्ष Mother Teresa मेमोरियल पुरस्कार से प्रियंका चोपड़ा को सम्मानित किया गया है। सामाजिक न्याय की दिशा में काम करने वाले लोगों को यह पुरस्कार दिया जाता है।

प्रियंका चोपड़ा को सामाजिक कार्यों में अपना सहयोग देने के लिए Mother Teresa मेमोरियल पुरस्कार से नवाजा गया। उन्होंने हाल ही में सीरिया का दौरा किया था जहां वह शरणार्थी बच्चों से मिलीं और उनसे बातचीत की। वह यूनिसेफ की सद्भभावना दूत भी हैं और उन्हें विभिन्न परोपकारी कार्यों में सहयोग देने के लिए भी जाना जाता है।

प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने उनकी ओर से यह पुरस्कार स्वीकार किया। मधु ने एक बयान में कहा, ‘‘उन्हें यह पुरस्कार मिलना तर्कसंगत है और मुझे उनपर बहुत गर्व है। मैं इसके लिए धन्यवाद करती हूं और मुझे पूरा यकीन है कि वह इस बात से बेहद खुश होंगी कि उनके प्रयासों को उस संस्थान द्वारा पहचाना गया जो जरूरतमंदों की मदद करने और वंचितों की सहायता करने व गरीबों के लिए धन जुटाने में यकीन रखता है।’’

इससे पहले किरन बेदी, अन्ना हजारे, आॅस्कर फर्नांडिस, सुधा मूर्ति, मलाला यूसुफजई, सुष्मिता सेन और बिल्किस बानो एधी जैसी हस्तियों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

उल्लेखनीय है कि एलन पॉवेल ने हाल ही में प्रियंका के फोन की एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी, जिसमें साफ दिख रहा है कि एक्ट्रेस ने अपने 2,57,623 ईमेल्स नहीं पढ़े हैं। उन्होंने इसे कैप्शन दिया- कभी भी प्रियंका चोपड़ा को मेल मत भेजिएगा। वो इन्हें कभी नहीं पढ़ती हैं। यह रिकॉर्ड है। मैं इसकी अवहेलना करना चाहता हूं।

गौरतलब है कि सामाजिक न्याय की दिशा में काम करने वाले लोगों को यह Mother Teresa मेमोरियल पुरस्कार दिया जाता है।-एजेंसी

The post प्रियंका चोपड़ा Mother Teresa मेमोरियल पुरस्कार से सम्मानित appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad