कोहरे में कोहराम: तीन हादसों में दो की मौत, 40 से अधिक घायल | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 28 January 2018

कोहरे में कोहराम: तीन हादसों में दो की मौत, 40 से अधिक घायल

मथुरा। कोहरे में सड़क पर कोहराम मचता रहा। यमुना एक्सप्रेस वे पर दो तथा गोवर्धन मथुरा मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में दो की मौत हो गई जबकि चालीस से अधिक घायल हुए हैं। कई की हालत गंभीर बनी हुई, घायलों का नयति मेडसिटी तथा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। श्रद्धालुओं को गोवर्धन ले जा रहे टैम्पो को सामने से आ रहे अनियंत्रित हुए ट्रक से रौंद दिया। दुर्घटना में दो सगे भाईयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मां की हालत गंभीर बनी हुई। चार अन्य श्रद्धालुओं की हालत भी नाजुक हैं, जिन्हें नयति मेडिसिटी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। आॅटो चालक भी गंभीर रूप से घायल है।

लोकनिर्माण विभाग में अधिकारी शिवनारायण शुक्ला का परिवार उनकी पत्नी रुचि उर्फ बबिता शुक्ला के साथ मथुरा तीर्थाटन के लिए आया था। रविवार की सुबह वह आॅटो से गोवर्धन की परिक्रमा करने के लिए मथुरा से निकले थे। अड़ींग के पास सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने आॅटो को रौंद दिया जिसमें रुचि गंभीर रूप से घायल हो गईं जबकि उनके नौ साल के बेटे कृष्णा तथा दस साल के बेटे यश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उनके साथ परिक्रमा करने परिवारिक मित्र उमाशंकर दीक्षित सहित कुछ चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। रुचि को इजाल के लिए जिला अस्पताल में तथा तीन अन्य घायलों को नयति मेडसिटी में भर्ती कराया गया है।

दूसरी दुर्घटना में थाना महावन क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस के माइलस्टोन संख्या 122 पर कोहरे के कारण करीब आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गए। जिसमें एक कैंटर चालक घायल हो गया है, जिसको गंभीर अवस्था में आगरा के लिए रेफर कर दिया गया है। यह वाहन नोएडा की तरफ से आगरा की ओर जा रहे थे कैंटर में मछली भरी हुई थीं। हादसे के बाद आवागमन भी प्रभावित हुआ जिसे बाद में सुचारू कर दिया गया।

तीसरी घटना में लग्न सगई में जा रही बस आगरा से दिल्ली जा रही बस एक्सप्रेस वे पलटी गई जिसमें सवार दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं। कई यात्रियों की चोटें गंभीर हैं। हादसा माइल स्टोन 107 पर हुआ। दुर्घटना में करीब चालीस लोग घायल हुए हैं। आगरा के कोरट इलाके से शनिवार को दुर्गेश पुत्र लालजीत अपनी भतीजी की लग्न सराई लेकर बस से नजफगढ़ दिल्ली जा रहा था तभी एक्सप्रेस-वे पर वृंदावन कट के समीप बस का पहिया पलटने से अनियंत्रित हो बस पलट गई।

इससे बस में सवार करीब दो दर्जन से अधिक सवारियां घायल हो गई इनमें आधा दर्जन की हालत गंभीर बताई जा रही है पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से बस सवारों को निकालकर एंबुलेंस से हॉस्पिटल भिजवाया। प्रतक्षदर्शी बीएन सिंह ने बताया कि बस के पलटते ही चीख पुकार मच गई। जो लोग आसपास मौजूद थे मदद के लिए दौड़ पड़े, घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad