फिल्में और टीवी शो फ्री में देखना है तो ये तीन Apps हैं बड़े काम के | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 4 January 2018

फिल्में और टीवी शो फ्री में देखना है तो ये तीन Apps हैं बड़े काम के

बिना सब्‍सक्रिप्‍शन के ही यदि आपको ऑनलाइन मूवी और टीवी शोज देखने हैं तो इन Apps और वेबसाइट्स पर जाकर अपनी पसंद के कोई भी शोज और फिल्में सकते हैं।

अब हम आपको उन एप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप अपनी पसंद के शो और फिल्में देख सकते हैं और वो भी बिना किसी सब्सक्रिप्शन के।

फिल्में और टीवी शो फ्री में देखना है तो ये तीन एप्स हैं बड़े काम के

Tubi TV:

टूबी टीवी, नेटफ्लिक्स का एक बेहतरीन विक साबित हो सकता है। इस ऐप के जरिए आप मूवी और टीवी शोज देख सकते हैं। टूबी टीवी एंड्राइड, आईओएस, रोकू, एप्पल, एक्स बॉक्स और प्ले स्टेशन जैसे प्लेटफॉर्म पर मौजूद है। टूबी टीवी में कई ऑप्शन्स हैं। इनपर जा कर आप कॉमेडी, ड्रामा, हॉरर, थ्रिलर, रोमांस, एक्शन, डॉक्यूमेंट्री और फैमिली मूवी देख सकते हैं। इस एप को 1 लाख 91 हजार से भी ज्यादा यूजर्स से गूगल प्ले स्टोर पर रिव्यू मिल चुके हैं।

Viewster:

ऑन लाइन मूवी और टीवी शोज के लिए व्यूस्टर भी एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। व्यूस्टर एंड्राइड और आईओएस पर भी उपलब्ध है। इसके लिए आपको कोई भी मंथली सब्सक्रिप्शन नहीं देना होगा। व्यूस्टर में सीधे ऑन लाइन स्ट्रीमिंग ही इसकी सबसे बड़ी खासियत है। व्यूस्टर को इस्तेमाल करने के लिए आपको भी किसी तरह का रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा। इस एप को 73 हजार से ज्यादा यूजर्स ने गूगल प्ले स्टोर पर रिव्यू दिया है।

SnagFilms:

स्नैगफिल्म्स एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है ऑन लाइन यूजर्स के लिए। स्नेगफिल्म्स एंड्राइड और आईओएस दोनों ही प्लेटफॉर्म पर मौजूद है। इसकी खासियत इसका अपडेशन है। स्नेगफिल्म्स में हर रोज ऑटो अपडेशन होता है, इसके चलते हर रोज सेक्शन को रिफ्रेश करने की जरुरत नहीं पड़ती है। एप को गूगल प्ले स्टोर पर 5 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रिव्यू दिए हैं।

तो अब देर किस बात की, फिल्में और टीवी शो फ्री में देखने  के लिए ये तीन Apps डाउनलोड कीजिए और मजा लीजिए अपनी मनपसंद फिल्‍म व टीवी शो का।

-Legend News

The post फिल्में और टीवी शो फ्री में देखना है तो ये तीन Apps हैं बड़े काम के appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad