नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को निर्देश दिए हैं कि बिहार राज्य टीम को रणजी ट्रॉफी समेत अन्य टूर्नामेंट्स में हिस्सा लेने दिया जाए।
बिहार फिलहाल BCCI का पूर्णकालिक सदस्य नहीं है लेकिन साल 2000 से बोर्ड ने उन्हें राज्य स्तर की स्पर्धाओं में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि खेल के हित को देखते हुए बिहार को हिस्सा लेने की इजाजत मिलना चाहिए मगर उन्हें पूर्णकालिक सदस्यता तभी मिलेगी, जब सर्वोच्च न्यायलय द्वारा गठित प्रशासकों की समिति (सीओए) बिहार को पूर्णकालिक सदस्यों की लिस्ट में शामिल करेगी।
पिछले साल BCCI ने जूनियर और महिला क्रिकेट मुकाबलों का कार्यक्रम बदला है ताकि बिहार और नॉर्थईस्ट राज्य की टीमें भी हिस्सा ले सके।
बिहार पर 2001 से स्पर्धाओं में हिस्सा लेने पर प्रतिबंध लगा हुआ है जब BCCI के अध्यक्ष जगमोहन डालमिया ने झारखंड को पूर्णकालिक सदस्यता देते हुए बिहार की मान्यता छीन ली थी।
-एजेंसी
The post सुप्रीम कोर्ट के BCCI को निर्देश: बिहार की टीम को रणजी ट्रॉफी सहित अन्य टूर्नामेंट्स में हिस्सा लेने दिया जाए appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:
Post a Comment