Biggboss 11: वीकेंड का वार में सबसे कम वोट पाने वाला हो जाएगा बेघर | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 4 January 2018

Biggboss 11: वीकेंड का वार में सबसे कम वोट पाने वाला हो जाएगा बेघर

Biggboss 11: सलमान खान उस कंटेस्टेंट को घर से बेघर करेंगे जिसे जनता ने सबसे कम वोट दिये होंगे

मुंबई। Biggboss 11 : वीकेंड का वार में सबसे कम वोट पाने वाला हो जाएगा बेघर, सलमान खान उस कंटेस्टेंट को घर से बेघर करेंगे जिसे जनता ने सबसे कम वोट दिये होंगें। जी हां अब तक छोटे परदे के शो Biggboss 11 के प्रतिभागियों को लग रहा था कि उन्होंने अब फिनाले तक का सफर लगभग तय कर लिया है लेकिन एक बार फिर से बिग बॉस ने उन्हें एक बड़ा शॉक दे दिया है। एक नयी कहानी उनके सामने लाकर खड़ी कर दी है।

मजेदार बात यह है कि बिग बॉस11 में फिनाले का टिकट पाने के लिए एक के बाद एक नये ट्विस्ट आ रहे हैं। अभी खबर है कि बिग बॉस ने फैसला किया है कि नॉमिनेटेड सदस्य घर से बाहर जाकर अपने लिये जनता से अपने वोट की अपील करेंगे। ख़बर है कि यह टास्क मुंबई के एक मॉल में आयोजित किया जायेगा। बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट विंदु दारा सिंह ने इसकी जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।

आपको बता दें कि ऐसा ही टास्क बिग बॉस के घर में पिछली बार भी हुआ था, जिसमें मनवीर गुर्जर और मनु पंजाबी ने हिस्सा लिया था। इस बार भी ऐसा ही होगा और इसके बाद ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान उस कंटेस्टेंट को घर से बेघर करेंगे जिसे जनता ने सबसे कम वोट दिये होंगे।
बिग बॉस ने कंटेस्टेंट को अपनी प्राइस मनी बचाने के लिए घर में म्यूजियम का भी टास्क दे रखा है। इस टास्क की कई तस्वीरें सामने आयी हैं। इस टास्क में पुनीष और लव को चोर बनाया गया है और वो म्यूज़ियम को खराब करने में जुटे हुए हैं। घर में बने म्यूजियम में पिंक, ब्लैक और सिल्वर कलर से सजाया गया है। हिना और आकाश घर में पहरेदारी करते नज़र आ रहे हैं।
-एजेंसी

The post Biggboss 11: वीकेंड का वार में सबसे कम वोट पाने वाला हो जाएगा बेघर appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad