लोगों ने कहा कि राजीव कॉलोनी में एक महिला के घर में संदिग्ध महिला पुरुषों का आना जाना लगा रहता था। इससे उन्हें घर में सेक्स रैकेट चलाए जाने का शक हो गया। लोगों ने महिला से गतिविधियां बंद करने के लिए कहा तो उसने एक एसपीओ की धमकी दी। सेक्टर-55 थाना प्रभारी अब्दुल सईद ने एसपीओ को बर्खास्त करने के लिए डीसीपी कीरतपाल से अनुशंसा की है।
रॉन्ग नंबर ने ऐसे तबाह कर दी इस महिला की जिन्दगी जानें फिर क्या हुआ…
धौज चौकी में तैनात एक एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) को राजीव कॉलोनी में सेक्स रैकेट चलाने में सहयोग के शक में लोगों ने धुनाई कर दी। पिटाई करते हुए कुछ लोगों ने उसका वीडियो भी बना लिया। लोगों ने आरोप लगाया है कि एसपीओ यहां सेक्स रैकेट चलाने वाली एक महिला को सहयोग कर रहा था।
लोगों ने कहा कि एसपीओ महिला से मिलने उसके घर आता रहता था। बुधवार शाम को जब यह एसपीओ महिला के घर में घुस रहा था तो लोग भी महिला के घर में घुस गए।
लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। पिटाई करने के दौरान लोगों ने उसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद लोगों ने इस मामले की सूचना सेक्टर-55 थाना पुलिस को दे दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।
लोगों ने एसपीओ को पुलिस के हवाले कर दिया। आक्रोशित लोगों ने एसपीओ और महिला द्वारा चलाए जा रहे सेक्स रैकेट के बारे में पुलिसकर्मियों को जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की।
सेक्टर-55 थाना एसएचओ अब्दुल सईद ने कहा कि घर में सेक्स रैकेट चलने का सबूत न मिलने पर मामला दर्ज नहीं किया है। सिर्फ एसपीओ की बर्खास्तगी की अनुशंसा की गई है।
कौन होते हैं एसपीओ
हरियाणा पुलिस में फौज से रिटायर्ड हुए फौजियों को अनुबंध के आधार पर पुलिस में स्पेशल पुलिस अॉफिसर लगाया जाता है। जो पुलिस की सहायता करते हैँ।
इन्हें एसपीओ का बैज लगाने की अनुमति होती है लेकिन कुछ एसपीओ हरियाणा पुलिस का बैज लगाते हैं। जो नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।
कॉलोनी वासियों द्वारा पकड़ा गया एसपीओ भी हरियाणा पुलिस का बैज लगाए हुए था।


No comments:
Post a Comment