शनि देव को तेल चढ़ाते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए अगर इन बातों को ध्यान में रखते हुए शनिदेव को तेल चढ़ाया जाए तो वे बेहद प्रसन्न होते हैं और भक्त की दरिद्रता गरीबी आदि से रक्षा करते हैं। हर शनिवार को शनि के निमित्त तेल का दान करना चाहिए। यह उपाय सभी राशि के लोग कर सकते हैं। जो लोग ये उपाय नियमित रूप से करते रहते हैं उन्हें साढ़ेसाती और ढय्या में भी शनि की कृपा प्राप्त होती है।
शनि देव को तेल अर्पित करते समय ध्यान रखें ये बातें-
शनि देव को हमेशा लोहे के पात्र से ही तेल अर्पण करना चाहिए। कांच स्टील आदि से तेल चढ़ाने पर उसका पूरा लाभ नहीं मिलता।
शनि देव को जो तेल अर्पित करने वाले हो वे शुद्ध और साफ होना चाहिए। इसलिए मंदिर के बाहर से तेल खरीदने की जगह अपने घर से तेल लेकर जाएंगे तो अच्छा होगा।
शनिदेव को तेल चढ़ाने से पहले उसमे अपना चेहरा जरूर देखना चाहिए। ऐसा करने से शनि के सभी दोषों से मुक्ति मिलती है।
शनि देव को तेल चढ़ाते समय हमारी नजरें शनिदेव के पैरों में होना चाहिए। भगवान के पैरों के दर्शन करते हुए तेल अर्पित करना बेहद शुभ होता है।
शनिदेव को तेल अर्पित करने के साथ ही अपनी इच्छा अनुसार धन का दान भी करना चाहिए। ये दान आप शिन मंदिर में या किसी जरूरतमंद व्यक्ति को कर सकते हैं।


No comments:
Post a Comment