IPL 2018 नीलामीः ये हैं TOP खिलाड़ी… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 27 January 2018

IPL 2018 नीलामीः ये हैं TOP खिलाड़ी…

बेन स्टोक्स को इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की ओर से आईपीएल के 11वें सीजन में खेलने की अनुमति मिली है पिछले साल सितंबर में हुए ब्रिस्टल विवाद में शामिल होने के कारण गिरफ्तार हुए थे स्टोक्स को इस मामले में अब भी पुलिस की जांच के परिणाम का इंतजार है स्टोक्स मौजूदा इंग्लैंड टीम का हिस्सा नहीं हैं।

IPL नीलामी: खिलाड़ियों पर बोली लगेगी…

26 साल के स्टोक्स पिछले साल सबसे महंगे (14.5 करोड़ रु.) बिकने वाले खिलाड़ी रहे। आईपीएल-18 के लिए बोली में अब तक बेन स्टोक्स सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए हैं इस इंग्लिश ऑलराउंडर को राजस्थान रॉयल्स ने 12.5 करोड़ रुपये में खरीदा है हालांकि पिछली बार (2017 आईपीएल में) स्टोक्स को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट ने 14.5 करोड़ में खरीदा था इस बार उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये थी आईपीएल-10 में उन्होंने 316 रन बनाए और 12 विकेट भी झटके थे।

इंग्लैंड की ओर से 2017 में स्टोक्स का प्रदर्शन

टेस्ट-7, रन 527, औसत 43.91, विकेट 16

वनडे-15, रन 616 औसत 61.60, विकेट 14

टी-20-3 रन 46, औसत 23.00, विकेट 2

आईपीएल 2018: अब तक के सबसे महंगे: TOP-5

बेन स्टोक्स (इंग्लैंड): 12.5 करोड़ रु (राजस्थान रॉयल्स)

केएल राहुल (भारत): 11 करोड़ रु (किंग्स इलेवन पंजाब)

मनीष पांडे (भारत) 11 करोड़ रु (सनराइजर्स हैदराबाद)

क्रिस लिन (ऑस्ट्रेलिया): 9.6 करोड़ रु (कोलकाता नाइट राइडर्स)

मिशेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया): 9.4 करोड़ (कोलकाता नाइट राइडर्स)

ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया): 9 करोड़ (दिल्ली डेयरडेविल्स)

आईपीएल 2018: पहले दिन ये धुरंधर रहे अनसोल्ड

कैरेबियाई धुरंधर क्रिस गेल

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट

टीम इंडिया के टेस्ट ओपनर मुरली विजय

द. अफ्रीकी दिग्गज हाशिम अमला

न्यूजीलैंड के शीर्षक्रम के बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जेम्स फॉकनर

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad