सपा जिलाध्यक्ष तनवीर ने गरीबो लोगो को बांटे कम्बल | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 13 January 2018

सपा जिलाध्यक्ष तनवीर ने गरीबो लोगो को बांटे कम्बल

— प्रदेश सरकार गरीबो के लिए कोई सरकारी सहायता मुहैया नही करवा पा रही: तनवीर खां
शाहजहाँपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने नगर पालिका के पास रैन बसेरा में गरीब व असहाय लोगो को कम्बल का वितरण कर उन्हें सर्दी से राहत देने का प्रयास किया। इस मौके पर कम्बल पाकर लोगो ने उन्हें धन्यवाद दिया। इस अवसर जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबो के लिए कोई सरकारी सहायता मुहैया नही करवा पा रही है। इसलिए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पार्टी के लोगो से अपने पास गरीबो को कम्बल वितरण और अलाव जलाये जाने के निर्देश दिए थे। आज 150 कम्बल जरूरतमंद लोगों को दिए गए। उन्होंने बताया कि आगे भी पार्टी की ओर से कम्बल वितरण किया जायेगा। श्री खां ने कहा कि ये जनविरोधी सरकार जनता के लिए कुछ भी करने वाली नही है। अभी तक सरकार एक कदम भी नही चल सकी, विकास कार्य ठप हो चुके हैं। उन्होंने कहा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश के लिए विकास के लिए बहुत कार्य किये थे। उन्होंने गरीब जनता के लिए तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की थी, जिन्हें भाजपा सरकार ने बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि सपा की करनी और कथनी में कोई अंतर नही है। सपा के लोग जनता के लिए हमेशा कार्य करते रहेंगे।
इस मौके पर महासचिव रणंजय यादव, श्यामजी शुक्ला, इमरान खां अब्दुल हामिद खां, जीशान खां, प्रतीक यादव, नितिन गुप्ता,रिजवान, इमरान, प्रियांशु सिंह, आशु भटनागर, तहसीन, रवि, नमन गुप्ता, मयंक, शकील आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad