ह्यूंदै क्रेटा को चैलेंज करने आएगी यह गाड़ी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 12 January 2018

ह्यूंदै क्रेटा को चैलेंज करने आएगी यह गाड़ी

नई दिल्ली। टाटा मोटर्स अपनी अपकमिंग एसयूवी को पुणे में टेस्ट कर रही है। इसका कोडनेम क्यू501 रखा गया है। इसका कॉन्सेप्ट या प्रॉडक्शन मॉडल फरवरी में होने वाले 2018 इंडियन आॅटो एक्सपो में शोकेस किया जा सकता है। लैंड रोवर डिस्कवरी स्पॉर्ट की बॉडी पर बनी इस एसयूवी को 2018 के अंत तक मार्केट में लॉन्च भी किया जा सकता है।

इस एसयूवी को लैंड रोवर से इनपुट्स लेकर बनाया गया है। यह एक ग्लोबल लग्जरी एसयूवी कंपनी है जिसका स्वामित्व टाटा मोटर्स के पास ही है। टाटा की नई एसयूवी लैंड रोवर फ्रीलैंडर2 एसयूवी के प्लैटफॉर्म पर बेस्ड हो सकती है। इसमें टाटा ब्रैंड न्यू डिजाइन देगी जिसे ‘इम्पैक्ट डिजाइन 2.0’ कहा जा रहा है। टाटा की नई एसयूवी 5 सीटर होगी और बाजार में इसका मुकाबला मुख्य रूप से ह्यूंदै क्रेटा कॉम्पैक्ट एसयूवी से होना है।

इस एसयूवी से जुड़े अन्य डिटेल्स अभी सार्वजनिक नहीं हुए हैं। इसे पेट्रोल और डीजल, दोनों इंजन आॅप्शंस के साथ भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इसे बीएस6 नॉर्म्स के हिसाब से तैयार किया जा सकता है। ये नॉर्म्स अप्रैल 2020 से प्रभाव में आ जाएंगे। टाटा इस नई गाड़ी में क्लास लीडिंग फीचर्स दे सकती है। इसके बाद टाटा एक और एसयूवी लॉन्च करेगी जो कि 7 सीटर होगी। इसका मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी 500, जीप कम्पस और ह्यूंदै टक्सन आदि गाड़ियों से होगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad