-अब KD Medical में ब्रज के क्रोनिक पेन के रोगियों का इलाज करेंगे एम्स के वरिष्ठ चिकित्सक डा. भल्ला
-इन रोगों में असहनीय पीडा के चलते न खाना अच्छा लगता है और न ही आ पाती है नींद
मथुरा। आधुनिक लाइफ स्टाइल ने मनुष्य की जीवन शैली को बदल डाला है। भाग-दौड भरी जिंदगी में मानव ने शरीर को मशीन बना दिया है। शरीर की देखभाल करना तो दूर उसे उचित भोजन और आराम तक नहीं दिया जा रहा है। जिसका परिणाम होता है कि शरीर के विभिन्न हिस्सों में दर्द का हो जाना। असहनीय पीडा के चलते न खाना अच्छा लगता है और न नींद ही आ पाती है। इससे मानव में क्रोनिक पेन की कई बीमारियां घर कर लेती हैं।
ऐसा कहना है दिल्ली के एम्स हास्पीटल में 38 वर्ष सेवा देने के बाद वहां से अवकाश प्राप्त एनएच-टू अकबरपुर स्थित केडी हास्पीटल में सेवा देने आए डा. एपी भल्ला का। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की चिकित्सा सुरक्षा में शामिल रहे डा. भल्ला ने बताया कि बदली लाइफ स्टाइल और भागमभाग जिंदगी के चलते लोगों में सर्वाइकल पेन, पीठ दर्द, शाल्डर्स पेन, साइटिका, माईग्रेन, सिरदर्द जैसे कई प्रकार के दर्द हो जाते हैं। वह मानते हैं कि इन सभी प्रकार के दर्दाें के होने के अन्य कई कारण भी हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि दर्द के इन रोगों का इलाज ऐलोपैथी में काफी बेहतर है। अफ्रीका के आधा दर्जन से अधिक राष्ट्राध्यक्षों का इलाज कर चुके डा. अमर पाल भल्ला ने कहा कि एक एनेथिएस्ट होने के नाते वे ब्रजवासियों की शारीरिक पीडा के इलाज के रुप में बेहतरीन सेवा करना चाहते हैं। जो वह अपने अनुभव और काबिलयत के बलबूते कर रहे हैं।
70 देशों में कर चुके हैं लोगों का इलाज
मथुरा। सीएमसी लुधियाना से स्नातक डा. अमर पाल भल्ला ने पोस्टग्रेजुएशन आल इंडिया इंस्टीटयूट आफ मेडिकल साइंस यानी कि एम्सा से 1982 में किया है। इसके बाद से 1985 तक वे जयपुर के सवाई मान सिंह हास्पीटल में एनेस्थिया एंड क्रिटीकल पेन केयर विभाग के इंचार्ज रहे हैं। वे चिकित्सा करने के लिए अब तक 70 देशों की विजिट कर चुके हैं।
ब्रजवासियों की सेवा कर मुझे मिलेगी खुशी-डा. भल्ला
मथुरा। डा. एपी भल्ला ने एक सवाल के जबाव में बताया कि भगवान श्रीकृष्ण की जन्म स्थली में अपनी सेवाएं देने की उनकी इच्छा अब आकर पूरी हुई है। वे ब्रजवासियों की अपनी पूरी योग्यता के साथ सच्चे मन से सेवा करने के इच्छुक हैं। भगवान श्रीकृष्ण के ब्रज से क्रोनिक पेन के मरीजों की सेवा करके उनको दिली खुशी प्राप्त होगी। जटिल और पुराने दर्दाें के मरीज केडी हास्पीटल आकर उनकी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
The post एम्स के वरिष्ठ चिकित्सक डा. भल्ला ने संभाली KD Medical में जिम्मेदारी appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:
Post a Comment