
अमेरिका और पाकिस्तान के बीच तल्ख बयानबाजी का दौर जारी है। डोनाल्ड ट्रम्प की फटकार और पाकिस्तान की मिलिट्री को मिलने वाली मदद रोके जाने के फैसले के बाद बयान अब ज्यादा कड़वे हो गए हैं। अमेरिका के सख्त रवैये से बौखलाए पाकिस्तान के फॉरेन मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ की तरफ से अमेरिका के खिलाफ लगातार ट्वीट किए जा रहे हैं। खास बात ये है कि ये सभी ट्वीट उर्दू में किए जा रहे हैं। आसिफ ने गुरुवार रात एेसे ही एक ट्वीट में कहा- अमेरिका ने हमारे देश को खून और बारूद से रंग दिया है। वो भारत की भाषा में बात कर रहा है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment