उप्र विधान परिषद चुनाव रू भाजपा के 10ए अपना दल व सपा के एक.एक उम्मीदवारों ने किया नामांकन | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 16 April 2018

उप्र विधान परिषद चुनाव रू भाजपा के 10ए अपना दल व सपा के एक.एक उम्मीदवारों ने किया नामांकन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधान परिषद सदस्यों की रिक्त 13 सीटों पर 26 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ;भाजपाद्ध के 10 व सहयोगी दल अपना दल ;एसद्ध एक प्रत्याशी समेत 11 उम्मीदवारों ने सोमवार को विधान भवन में अपना नामांकन किया। वहीं समाजवादी पार्टी ;सपाद्ध की ओर से पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने भी आज नामांकन के अंतिम दिन अपना पर्चा भरा।
वहीं नामांकन के लिए विधानसभा में जाने से पहले भाजपा के सभी 10 प्रत्याशियों व अपना दल के एक प्रत्याशी आशीष सिंह पटेल भाजपा मुख्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथए प्रदेश अध्यक्ष डॉण् महेंद्र नाथ पाण्डेय तथा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलेए जहां नेताओं ने उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने सभी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा कि आज से 9 महीने पहले कुछ लोग अपनी सदस्यता से त्याग पत्र देकर भाजपा में आये थेए उन्होने भाजपा के मूल्यों और आदर्शो पर विश्वास किया थाए उस विश्वसनीयता के साथ.साथ सामाजिक समीकरण में से पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। मैं हृदय से सभी प्रत्याशियों को बधाई देता हूॅ। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉण् पाण्डेय ने कहा कि उन्हे ंउम्मीद है कि विधान परिषद के लिए चुने जाने वाले सभी पार्टी प्रत्याशियोंए पार्टी की नीतियों कार्यक्रमों को जन.जन तक ले जाने का काम करेंगे।
फिर सभी उम्मीदवार विधान भवन पहुंचेए जहां भाजपा की तरफ से सबसे पहले विद्यासागर सोनकर ने नामांकन दाखिल किया। इसके बाद विजय बहादुर पाठकए योगी आदित्यनाथ सरकार में राज्यमंत्री महेंद्र सिंह व मोहसिन रजाए डॉण् सरोजिनी अग्रवालए अशोक कटारियाए जयवीर सिंहए यशवंत सिंहए अशोक धवन तथा बुक्कल नवाब ने नामांकन किया। अपना दल ;एसद्धके आशीष सिंह पटेल ने भी इनके साथ ही अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सोनकर के साथ प्रस्तावक के रूप में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रहे। वही नामांकन के वक्त उम्मीदवारों के साथ कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाहीए गन्ना मंत्री सुरेश सिंह राणा परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पटेलए औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महानाए पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरीए कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदीए रमापति शास्त्री व चेतन चौहान के साथ राज्यमंत्री सुरेश पासी भी मौजूद रहे।
विधान परिषद के 13 सीटों के लिए 26 अप्रैल को चुनाव होना है। यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए जारी अधिसूचना के मुताबिक आज नामांकन का अंतिम दिन था। आज अंतिम दिन सपा प्रत्याशी नरेश उत्तम पटेल ने नामांकन दाखिल किया। इससे पहले बसपा के भीमराव अंबेडकर नामांकन कर चुके हैं। सपा ने बसपा का समर्थन देने की घोषणा की है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad