सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा की 10 साल बाद एक साथ वापसी! | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 17 April 2018

सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा की 10 साल बाद एक साथ वापसी!

अली अब्बास जफर की आगामी फिल्म “भारत” में सलमान खान के साथ प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी।

सलमान खान स्टारर भारत अपने हर नए अपडेट के साथ बड़ी और बहुप्रतीक्षित फ़िल्म बनते जा रही है। हालांकि फिल्म को ले कर पहले से ही जनता काफ़ी उत्साहित थी और अब इस बड़ी खबर ने उत्साह को एक स्तर ऊपर कर दिया है। इसे साल की सबसे बड़ी कास्टिंग कहा जा सकता है, भारत के निर्माताओं ने सलमान खान की नायिका के रूप में प्रियंका चोपड़ा को साइन कर लिया है।

अब भारत परिवार का हिस्सा बन चुकी प्रियंका चोपड़ा ने कहा,”भारत! मैं इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने की प्रतीक्षा कर रही हूं और काफी लंबे वक़्त के बाद सलमान और अली के साथ काम करने वाली हूं। मैंने अपने पिछले सहयोग में उनसे बहुत कुछ सीखा है और यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि यह फ़िल्म मुझे क्या सिखाती है। मैं अल्वीरा और अतुल और भारत की पूरी टीम के साथ काम करने के लिए भी उत्सुक हूं। मेरे सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद जो नम्रता से मेरी वापसी का इंतजार कर रहे थे। अब मूवी में आप सभी से मुलाक़ात होगी!”

निर्देशक अली अब्बास जफर ने कहा,“भारत बॉलीवुड में प्रियंका के लिए घर वापसी की तरह है। हॉलीवुड फ़िल्म और ब्लॉकबस्टर ग्लोबल टीवी शो में एक कलाकार के रूप में खुद को साबित करने के बाद “भारत” के साथ प्रियंका एक बार फिर बॉलीवुड में वापसी कर रही है। “भारत” 70 वर्षों से फैले हुए और दुनिया के विभिन्न देशों में स्थापित होने के बावजूद भारत और इसकी संस्कृति में निहित है। प्रियंका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे बड़ी भारतीय कलाकार हैं और वह फिल्म के लिए एकदम परफ़ेक्ट है। प्रियंका की बेहतरीन एक्टिंग और उनकी अविश्वसनीय अंतरराष्ट्रीय अपील, फ़िल्म को ओर बड़ा बनाने में मददगार साबित होगा।”

प्रियंका से मुलाक़ात करने के लिए अली अब्बास जफर और निर्माता अतुल अग्निहोत्री खास तौर पर न्यूयॉर्क गए थे और वहाँ उन्हें फिल्म का विवरण दिया था। प्रियंका को अली की स्क्रिप्ट बेहद पसंद आई और उन्होंने तुरंत फ़िल्म के लिए हामी भर दी। सलमान और प्रियंका लगभग 10 वर्षों के बाद एक फ़िल्म में नज़र आने वाले है जिसने इस फ़िल्म को ओर भी ज़्यादा स्पेशल बना दिया है।

प्रियंका के साथ पहली बार सहयोग कर रहे अतुल अग्निहोत्री ने कहा,”भारत परिवार में प्रियंका का स्वागत करने के लिए हम सभी बहुत खुश हैं। हम इस भूमिका के लिए प्रियंका से बेहतर किसी ओर की उम्मीद नहीं कर सकते थे।”

फ़िल्म गुंडे में प्रियंका को निर्देशित कर चुके अली ने कहा,”हमें प्रियंका चोपड़ा में भारत की आत्मा मिली है। चूंकि भारत में प्रेम कहानी बहुत ही परिपक्व और बहुत सूक्ष्म है, ऐसे में हमें एक ऐसे कलाकार की ज़रूरत थी जो इसे बेहतरीन तरीके से प्रदर्शित कर सके। उनका किरदार फिल्म की आत्मा है, और पूरी फिल्म में वह सलमान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी नज़र आएंगी। वह फिल्म के सबसे महत्वपूर्ण मोड़ की प्रभावशाली पात्र है।”

फ़िल्म भारत के साथ सलमान खान और अली तीसरी बार एक साथ फ़िल्म कर रहे है। सुपरस्टार और डायरेक्टर की यह जोड़ी इससे पहले सुल्तान और टाइगर जिंदा हैं जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर चुके है।

टी-सीरीज़ के निर्माता भूषण कुमार ने कहा,”हम बहुत खुश हैं कि भरत के लिए बेहतरीन प्रतिभाएं एक साथ आ रही हैं। यह एक खूबसूरत कहानी और फ़िल्म की संपूर्ण टीम के साथ यह सफर शुरू करने के लिए हम बहुत उत्साहित है।

“भारत” ने लंदन में अपनी तैयारी शुरू कर दी है जिसके बाद निर्देशक अली अब्बास जफर स्पेन, पोलैंड, पुर्तगाल, और माल्टा का रुख करेंगे।

फ़िल्म में सलमान खान 60 साल की उम्र तक पांच विभिन्न लुक में नज़र आएंगे, जिसमें एक महत्वपूर्ण हिस्से में सलमान खान 20 साल के युवा के लुक में नज़र आएंगे। सलमान खान अपने ‘करण अर्जुन’ लुक को एक बार फिर से दोहराएंगे जिसने दर्शकों के बीच उत्साह पैदा कर दिया था।

सलमान खान अक्सर त्यौहार के मौसम में अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करते आये है। जबकि इस साल हम ईद पर ‘रेस 3’ का दीदार करेंगे तो वही अगले साल की ईद भी सलमान ने “भारत” के नाम पर बुक कर दी है।

अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित और अतुल अग्निहोत्री की रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड और टी सीरीज द्वारा निर्मित यह फ़िल्म 2019 की ईद पर रिलीज होगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad