उन्नाव कांड : विधायक सेंगर 7 दिन की पुलिस हिरासत में | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 15 April 2018

उन्नाव कांड : विधायक सेंगर 7 दिन की पुलिस हिरासत में

लखनऊ। उन्नाव गैंगरेप और हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को आज शाम चार बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीबीआई ने अदालत में पेश किया। सीबीआई कोर्ट में घंटों चली केस की सुनवाई के बाद सेंगर को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। अब सेंगर को 21 अप्रैल को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
उधर सीबीआई ने शनिवार देर शाम शशि सिंह को भी हिरासत में ले लिया। दुष्कर्म पीड़िता ने शशि सिंह पर विधायक के पास ले जाने का आरोप लगाया था। उन्नाव से हिरासत में लेने के बाद टीम शशि सिंह को सीधे सीबीआई मुख्यालय लेकर आई है। बताया जा रहा है कि पूछताछ के बाद सीबीआई शशि सिंह के गिरफ्तार किया जा सकता है।
इससे पहले शनिवार को तड़के कुलदीप सिंह सेंगर का मेडिकल कराया गया। फिर उन्होंने कोर्ट ने पेश किए जाने की तैयारी की गई। इस दौरान कुलदीप सेंगर ने कहा कि उन्हे भगवान पर भरोसा है। करीब शाम चार बजे सीबीआई ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विधायक सेंगर को अदालत में पेश किया। कोर्ट में सीबीआइ ने विधायक को 14 दिन के लिए रिमांड पर देने की मांग की। सीबीआई की इस मांग पर विधायक कुल्दीप सिंह सेंगर के वकील ने कोई विरोध नहीं किया। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें सात दिन की सीबीआई कस्टडी रिमांड पर भेज दिया।
उधर सीबीआई ने आज पीड़िता का लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया और फिर पीड़िता और उसके परिवार को सीबीआई दफ्तर लेकर पहुंची। बताते हैं कि वहां उनका सामना आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से कराया गया। पीड़िता के कलम बंद बयान भी लिए गए।
उन्नाव गैंगरेप के आरोपी बांगरमऊ से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से शनिवार को भी पूछताछ जारी रही। उनका सामना माखी थाने के निलंबित छह पुलिसकर्मियों से भी कराया गया। इन पुलिसकर्मियों से भी सीबीआई की पूछताछ चल रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad