कठुआ गैंगरेप: दुष्कर्म करने वालों को फांसी के लिए कानून बदल सकती है सरकार… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 13 April 2018

कठुआ गैंगरेप: दुष्कर्म करने वालों को फांसी के लिए कानून बदल सकती है सरकार…

नई दिल्ली। इस पर चीफ जस्टिस ने कहा कि दस्तावेज दिखाओ और वहां की न्यूज़ रिपोर्ट्स दिखाओ जिससे कोर्ट मामले पर स्वतः संज्ञान ले सके। या याचिका दायर करो। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने बच्चों से दुष्कर्म के मामले में मौत की सजा देने की मांग की है। सरकार इसके लिए कानून में बदलाव की तैयारी भी कर रही है जिसके तहत 12 साल से कम उम्र की बच्चियों से दुष्कर्म करने वालों को फांसी दी जा सकती है। कठुआ में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी का मामला शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में उठा। वकील पीवी दिनेश ने चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा से इस पर स्वत संज्ञान लेने की गुजारिश की। यह भी कहा कि कोर्ट बार काउंसिल को जम्मू-कश्मीर के उन वकीलों पर कार्रवाई करने का निर्देश दे जो आरोपियों का समर्थन कर रहे हैं।

दुष्कर्म के 2 मामले, दोनों पर देश में गुस्सा

कठुआ: 8 साल की बच्ची से 8 लोगों ने रेप किया फिर हत्या कर दी

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में जनवरी में 8 साल की बच्ची को अगवा किया गया। उसे रासना गांव के एक मंदिर में बंधक बनाकर कई दिनों तक गैंगरेप किया गया। बाद में उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। फिर पत्थर से सिर कुचल दिया गया। रीढ़ की हड्डी तोड़ दी गई ताकि यह हादसा लगे।

मामला अब क्यों सामने आया?

इस मामले में 4 महीने बाद अब पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। मंदिर के मुख्य सेवादार सांझीराम को अपहरण दुष्कर्म और हत्या का मुख्य साजिशकर्ता बताया गया है। उसके साथ कुल 8 लोग गिरफ्तार किए गए हैं जिनमें से कुछ हिंदू एकता मंच से भी जुड़े हैं।

कठुआ गैंगरेप: राहुल ने आधी रात को इंडिया गेट पर निकाला कैंडल मार्च साढ़े पांच साल बाद निर्भया केस जैसा विरोध

उन्नाव: विधायक पर रेप का आरोप शिकायत के 10 महीने बाद हिरासत में लिया

उन्नाव में एक महिला ने भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ रेप का आरोप लगाया। पिछले साल 4 जून को शिकायत की। लेकिन महिला का कहना है कि जगह-जगह गुजार लगाने के बाद भी उसकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने पिछले हफ्ते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंह के बंगले के बाहर खुदकुशी करने की कोशिश की।

पिता की मौत के बाद मामले ने तूल पकड़ा

पीड़िता के खुदकुशी की कोशिश करने के अगले ही दिन जेल में बंद उसके पिता की मौत हो गई। विधायक के भाई पर उनके साथ मारपीट करने और झूठा केस दर्ज कराने का आरोप था।

केस की जांच पहले एसआईटी को सौंपी गई। विधायक के भाई अतुल को गिरफ्तार किया गया।

बढ़ते दबाव को देखते हुए मुख्यमंत्री ने केस की जांच सीबीआई को सौंपने की सिफारिश कर दी। शुक्रवार सुबह आरोपी विधायक को भी हिरासत में ले लिया गया। उन पर तीन केस दर्ज किए गए हैं।

उन्नाव रेप: भाजपा विधायक सीबीआई की हिरासत में पहली शिकायत के 10 महीने बाद कार्रवाई

वकील बोले- हमें बदनाम किया जा रहा है

जम्मू-कश्मीर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएस सलाथिया ने कहा वकीलों को बदनाम किया जा रहा है। ऐसा राज्य में सांप्रदायिकता फैलाने के लिए किया जा रहा है। हम सिर्फ इतना कह रहे हैं कि केस को सीबीआई को सौंप दिया जाए। क्या कोई ये कहता है कि सीबीआई सांप्रदायिक है। क्राइम ब्रांच कश्मीर घाटी से एक अफसर को लाई है जबकि महकमे के पास पर्याप्त अधिकारी हैं। इस अफसर पर पहले ही रेप और मर्डर के आरोप लग चुके हैं। ऐसा अफसर अगर जांच में शामिल रहेगा तो जांच प्रक्रिया पर ही सवालिया निशान लग जाएगा। इस केस में न सिर्फ न्याय होना चाहिए बल्कि वास्तव में ऐसा लगना चाहिए कि न्याय हुआ।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad